संभल, अप्रैल 1 -- जिले में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अब तक कुल 95 प्रतिशत कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। मंगलवार को जिले के पांच केंद्रों पर 343 परीक्षकों ने हाईस्कूल की 8658 तथा इंटरमीडिएट की 3621 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही अब तक हाईस्कूल की 1,22,725 और इंटरमीडिएट की 1,03,680 कॉपियां जांची जा चुकी हैं। जिले में बनाए गए पांच मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने बताया कि अब हाईस्कूल की 4374 और इंटरमीडिएट की 3012 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में...