भागलपुर, जून 24 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिरहट्टी मुख्य सड़क किनारे सोमवार को बंद बोरे में अज्ञात महिला का शव बरामद कर सुल्तानगंज पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर अज्ञात को ज्ञात करने में जुट गई। अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मामले में एएसआई मिथिलेश मधुकर के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया गया है कि गिरह‌ट्टी गांव जाने वाली पक्की सड़क के किनारे पीरबाबा स्थान से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे झाड़ी में एक पीले रंग के बोरे से महिला का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान को छुपाने की नीयत से किसी अन्य जगहों पर अज्ञात लोगों द्वारा चेहरा पर तेजाब डाल दिया गया है। यह भी पढ़ें- बोरे में बंद मिला महिला का शव, चेहरे को रासायनिक पदार्थ से जलाया थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि अज्ञात को ज्ञात ...