मऊ, अप्रैल 21 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर, पहदेवाजीत, मुस्तफाबाद, कुडसर, अईलख, पहसा, छिछोर और डीसीएफ रतनपुरा में गेहूं क्रय केन्द्र संचालित है। लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि राजकीय क्रय केंद्र को छोड़ दें तो बाकी जगहों पर बोरे के अभाव में खरीद लगभग बंद पड़ी है। इस समस्या के बीच किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सभी क्रय केन्द्रों पर बोरे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग किया है। किसान सुबह से शाम तक अपनी उपज लेकर केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। धूप में तपते हुए, ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादे हुए वे उम्मीद करते हैं कि आज खरीद हो जाएगी, लेकिन हर दिन उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। बोरे नहीं हैं, खरीद नहीं हो सकती, यही जवाब हर जगह सुनन...