चंदौली, अप्रैल 10 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। किसानों की आय दोगुनी करने से लेकर शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री के लिए शासन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। मगर केंद्रों पर बोरा उपलब्ध नहीं है। मौसम की बेरुखी और बोरे की किल्लत से किसान परेशान हैं। बोरे के अभाव में किसान गेहूं लेकर केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं कुछ किसान अपने निजी साधन से गेहूं लेकर केंद्र तक तो पहुंच गए हैं लेकिन अनाज खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। जिससे नुकसान होने की चिंता उन्हें सता रही है। कई दिन बीत जाने के बाद भी खरीदारी नहीं हो पाई है।चिरईगांव के किसान अतीश सिंह और संत विलास सिंह केंद्र पर गेहूं रखकर बोरे का इंतजार कर रहे हैं। दोनों किसानों ने 30-30 कुंतल गेहूं केंद्र पर भेजा है लेकिन अभी खरीद नहीं हो पाई है। इसी तरह गांव के भूपेश सिंह...