मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेवाघाट स्थित जंगली माई स्थान मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह बोरी में बंद करीब 25 वर्षीया युवती की लाश मिली। युवती के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान थे। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। शव की पहचान नहीं हुई है। सूचना पर पहुंची सरैया पुलिस ने बोरी से शव को बाहर निकालकर जांच-पड़ताल शुरू की। एफएसएल ने घटनास्थल से नमूने लिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होती है। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह कुछ लोग रेवाघाट स्थित एनएच-722 से जंगली माई मंदिर की ओर जाने वाले बांध की तरफ गए थे। इसी दौरान बांध से मंदिर की ओर जाने वाली सड़क किनारे बोरी फेंकी हुई दिखाई दी। नजदीक पहुंचने पर शव देखकर सरैया पुलिस ...