समस्तीपुर, जून 3 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर शाम 10 वर्षीय बच्ची का शव प्लास्टिक की बोरी में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने आशंका जताई है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। मृतका गांव के ही स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी। घटना के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम से शव लौटते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क को अखाड़ा चौक के पास शव रखकर जाम कर दिया। पुलिस के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर पड़ोस का रहने वाला वीरेंद्र छात्रा को साइकिल देने के बहाने अपने साथ बुलाकर ले गया था। इसके बाद से बच्ची लापता हो गई और वीरेंद्र भी किसी को नजर नहीं आया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उस...