सिद्धार्थ, अप्रैल 4 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में रबी विपणन सत्र 2026-27 के तहत गेहूं खरीद को लेकर किए गए प्रशासनिक दावे फिलहाल धरातल पर पूरी तरह पांच दिन बाद भी उतर नहीं पा रहे हैं। बीते 30 मार्च से जिले के 67 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू होने की घोषणा की गई, लेकिन अब तक भी किसी भी केंद्र पर एक छटांक गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। मुख्य वजह क्रय केंद्रों पर बोरी की भारी कमी बताई जा रही है, जिससे पूरी खरीद प्रक्रिया ठप पड़ी है। जिले में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से कुल 67 क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें मार्केटिंग विभाग के 30, पीसीएफ के 21, पीसीयू के 14 व एफसीआई के दो केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा सात नए केंद्र भी प्रस्तावित हैं, ताकि दूरदराज के किसानों को अपने नजदीक ही उपज बेचने की सुविधा मिल सके। लेकिन जमीनी हकी...