साहिबगंज, जून 9 -- बोरियो। बोरियो हाट पाड़ा सब्जी मार्केट में वर्षों से सुखा वृक्ष हादसे को आमंत्रण दे रहा हैI वृक्ष के नीचे कई किसान बैठ कर प्रतिदिन सब्जी बेचते हैं। वृक्ष कभी भी टूट कर गिर सकता है। वृक्ष के आस-पास कई सब्जी दुकानदार अपना जीवन यापन के लिए दुकान लगाते हैं। अनंत कुमार पंडित (हरिजन टोला निवासी, चिघु कुंवर (दनवार निवासी) बड़ा पुल निवासी किशोर दत्ता फल दुकान दार ने बताया कि सुखे वृक्ष के नीचे हमलोग प्रतिदिन दुकान लगाते हैं। वृक्ष कभी भी गिर सकता है। वन विभाग को सूचना दे चुकें हैं। वहीं इस संबंध में वनपाल सुनील कुमार ने बताया कि रेंज कार्यालय में वृक्ष हटाने के लिए आवेदन देना होगा। आदेश मिलते हीं वृक्ष हटा दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...