साहिबगंज, जनवरी 7 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ के दुर्गा टोला के पास ग्रामीणों ने बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर बांस-बल्ला लगा कर जाम कर दिया। जाम से साहिबगंज जिला मुख्यालय से बोरियो, बरहेट, गोड्डा जाने वाली वाहनों का परिचालन घंटों ठप रहाI पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों से वार्ता कर जाम समाप्त कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...