साहिबगंज, मई 15 -- बोरियो, प्रतिनिधि। स्थानीय पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रेड क्रोस सोसाइटी की साहिबगंज शाखा एवं एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (साहिबगंज)के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का उद्घाटन डीएसई कुमार हर्ष,रेल क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. विजय कुमार व संयुक्त सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 260 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक सलाह दी गई। इससे पहले शिविर उद्घाटन के मौके पर स्वागत भाषण विद्यालय की वार्डेन अनीता कुमारी ने किया। मौके पर अतिथियों के स्वागत में बालिका ने स्वागतगान प्रस्तुत किया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. विवेक भारती,डॉ. सुदामा साह,लबली कुमारी,विजय प्रताप,ज्योति कुमारी,संगीता कुमारी,रेशम अफरोज,रोजिना हेम्ब्रम,प्रभावती हेम्...