बोरियो में धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
साहिबगंज, अगस्त 11 -- बोरियो, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ नागेश्वर साह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। बैठक में 15 अगस्त को प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार सुबह आठ बजे हरिणचारा स्थित सिदो-कान्हू मोड़ पर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण की जाएगी । बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण का समय निर्धारित किया गया। बीडीओ ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी विद्यालयों से प्रभातफेरी निकालने तथा घर-घर तिरंगा लगाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता दिवस, सिदो-कान्हू प्रतिमा पर सुबह आठ बजे होगा माल्यार्पण मौके पर प्रो.कुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.