बोरियो में घर-घर ग्रामीण पेयजलापूर्ति सप्लाई ठप
साहिबगंज, मई 18 -- बोरियो। पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से प्रखंड मुख्यालय में संचालित ग्रामीण पेयजल योजना के तहत घर-घर नल से जलापूर्ति ठप है। प्रखंड के बोरियो बाजार, बोरियो संथाली, गौरीपुर, ईमली गाछ व दनवार गांव के करीब 2200 लोगों के घर में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। भीषण गर्मी मेंपेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। लोग बोतल बंद पानी पीने को विवश हैं। जानकारी के अनुसार करीब 11 करोड़ की लागत से पेयजल की टंकी का निर्माण हुआ है। गौरीपुर में स्थापित जल टंकी में मोरंग नदी से इंटेक वेल से पानी पाइप के माध्यम से भेजा जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि रख-रखाव व व्यवस्था के अभाव में पेयजलापूर्ति बंद है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति चालू करने की मांग की है. यह भी पढ़ें- घर-घर ग्रामीण पेयंजल आपूर्ति ठपपाइप लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद तीनपहाड़। तीनपहाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.