साहिबगंज, जून 5 -- बोरियो। प्रखंड कार्यालय के सभागार में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीएलए के साथ बैठक आज शुक्रवार को अपरिहार्य कारणों से बैठक स्थगित हो गयी। बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंधक नागेश्वर साव ने बताया कि एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलोंके प्रतिनिधियों के साथ बैठक रखी गयी थी। बैठक में भाजपा एवं कांग्रेस के प्रतिनिधि उपस्थित थे। लेकिन सूचना के अभाव में झामुमो के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहने के कारण आज की बैठक स्थगित कर दी गयी। यह भी पढ़ें- बैठक आज यह भी पढ़ें- बूथ पर बीएलओ से समन्वय बनाकर काम करें कार्यकर्ता : झामुमो

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...