साहिबगंज, जनवरी 3 -- साहिबगंज । बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली बांझी की सरिता किस्कू (37) बीते शुक्रवार की शाम को बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन -फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया । डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका का देवर स्टीफेन मुर्मू ने बताया कि महिला अपने पति के साथ दुर्गा टोला स्थित चैत्रा गांव अपने रिश्तेदार से मिलने गई थी । वहां से लौटने के क्रम में बाइक का संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो गई थी । अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला सेंट जॉन्स मिशन स्कूल बीरबल कांदर में शिक्षिका थीं। मृतक के दो पुत्री है। बड़ी पुत्री दुमका संत जेवियर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही हैं। दूसरी पुत्री साहिबगंज प्रोविडेंस स्कूल में क्लास आठ की छात्रा है। मृतक के पति प्रबोध कु...