बरेली, अप्रैल 14 -- गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरों की कमी के चलते तौल धीमी है। भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को संबोधित ज्ञापन में क्रय केंद्रों पर समस्याओं के बारे में अवगत कराया। बताया कि मंडल में 500 से अधिक केंद्र खुले हैं, लेकिन संचालन 200 का भी नहीं हो रहा है। बरेली में 60-70 ही केंद्रों पर गेहूं खरीद की जा रही है। अन्य केंद्र बंद हैं। तौल नहीं की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी एम इकबाल का कहना है कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते हैं। तमाम ज्ञापन दिए गए, लेकिन उन पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। यह भी पढ़ें- गोरखपुर मंडल के 451 केंद्रों पर 5394 टन गेहूं खरीद कहने को गेहूं क्रय केंद्र खुल गए हैं, लेकिन जब बोरियां ही नहीं हैं तो खरीद कहां से होगी। केंद्रों पर तमाम अव्यवस्थाएं हैं। उन्ह...