बोरियों के अभाव में शुरू नहीं हुई मक्का की खरीद
बलिया, जून 24 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार की घोषणा के बावजूद क्षेत्र में जेठुआ मक्के की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना मक्का बेचने का इंतजार कर रहे किसानों को निराशा हाथ लगी है। सरकारी घोषणा के मुताबिक 15 जून से मक्के की सरकारी खरीद शुरू होनी थी, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। विभाग के अनुसार बोरियां मंगाई गई हैं। उनकी उपलब्धता के बाद खरीद शुरू होगी।
मक्का क्रय केन्द्र बैरिया क्षेत्र के एकमात्र नवीन कृषि मंडी समिति सोनबरसा को ही मक्का का क्रय केंद्र बनाया गया है। अभी तक एक दर्जन से अधिक किसान मक्का बेचने के लिये अपना रजिस्ट्रेशन कराने के बाद क्रय केन्द्र का चक्कर लगा रहे हैं। सोनबरसा केन्द्र को इस वर्ष महज 200 कुंतल ही मक्का खरीद का लक्ष्य मिला है। इस कारण किसानों को खुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.