बोरियो: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
साहिबगंज, अप्रैल 16 -- साहिबगंज/बोरियो। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ पर बालीडीह पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बाइक सवार राझन गांव का विजय मड़ैया(18) था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विजय बाइक से बोरियो से घर जा रहा था। इसी दौरान बालीडीह पेट्रोल पम्प के पास एक अज्ञात वाहन सामने से धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर करने के बाद सदर अस्पताल लाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.