पटना, फरवरी 26 -- बोरिंग रोड में होटल संचालक को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में फरार आरोपितों के घर इश्तेहार और कुर्की जब्ती होगी। पुलिस ने फरार चार आरोपितों के खिलाफ वारंट ले चुकी है। ये सभी घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इन आरोपितों की तलाश में पटना, सीतामढ़ी से लेकर अन्य सभी संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन गिरफ्त में नहीं आ रहे। मामले में बुद्धा कॉलोनी थाने में दो केस दर्ज हुआ है। इसमें एक पुलिस और दूसरा घायल होटल संचालक के बयान पर हुआ है, जिसमें 15 लोगों को आरोपित बनाया गया है। अब तक सिर्फ एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई। उसकी निशानदेही पर एक पिस्टल भी बरामद हुआ था। पुलिस अन्य आरोपितों के पटना स्थित उनके घर से अन्य स्थानों पर छापेमारी कर रही है। तकनीकी जांच में कुछ का लोकेशन बिहार से बाहर का मिला है। पुलिस की एक टीम दूसर...