गाजीपुर, मई 31 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अलमापुर गांव में शनिवार सुबह हैंडपंप की बोरिंग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार करमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय अशोक राम पुत्र सहती राम शनिवार सुबह अलमापुर में हैंडपंप की बोरिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बोरिंग मशीन का हिस्सा ऊपर से गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही अशोक राम ने दम तोड़ दिया। अशोक राम बोरिंग का कार्य ...