प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 29 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के धारुपुर गांव निवासी उपेन्द्र कुमार शुक्ल ने खेत में फसल की सिंचाई के लिए बोरिंग कराया है। बीती रात चोर बोरिंग का ताला तोड़कर उसमें रखा दो मोटर इंजन का पंखा, झटका मशीन, बैटरी आदि हजारों का सामान चोर समेट ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित उपेन्द्र शुक्ला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...