रामपुर, जून 10 -- मसवासी। खेत में बोरिंग करा रहे किसान पर कुछ लोगों ने हमला करते हुए कथित रूप से बोरिंग का सामान उखाड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई और सामान भी उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। नगर के वार्ड संख्या-6 निवासी महेश भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव शेखुपुरा स्थित उनके खेत में बोरिंग का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए और बोरिंग में इस्तेमाल हो रहा सामान उखाड़ना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी मौके से कुछ सामान भी अपने साथ ले गए तथा भविष्य में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में चौकी प्र...