मेरठ, मार्च 23 -- क्षेत्र के नंगली गजरौली गांव के समीप सबमर्सिबल की बोरिंग करते समय पाइप हाइटेंशन लाइन से छूने से मिस्त्री समेत दो लोग करंट से झुलस गए, जिन्हें तत्काल सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी का उपचार रामराज निजी अस्पताल में चल रहा है। श्यामलाल (46 वर्ष) निवासी गांव गजरौली ने हाल ही में गांव का मकान बेचकर पास में ही प्लाट खरीदा था। सोमवार को वह अपने दूसरे साथी तारापुर निवासी मिस्त्री बुद्ध सिंह के साथ गांव के समीप ही सबमर्सिबल का बोरिंग कर रहा था। जैसे ही उसने पाइप ऊपर की ओर निकाल रहे थे वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। जबरदस्त करंट लगने से श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर वहां काफी लोग एकत्रित हो गये। तत्काल उसे सीचसी लाया गया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.