गुमला, मई 3 -- विशुनपुर, प्रतिनिधि। विशुनपुर थाना क्षेत्र के बोरांग नदी में शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कटिया निवासी 36 वर्षीय कमलेश उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई,जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कटिया गांव के लोग श्याम रथ बस से जाहुप कोकोटोली में आयोजित एक मेहमानी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। वापसी के दौरान बस जब पुल विहीन बोरांग नदी के पास पहुंची तो रास्ता स्पष्ट नहीं होने के कारण कमलेश उरांव बस से उतर कर चालक को नदी पार करने का रास्ता दिखाने लगे। इसी दौरान नदी पार करने के क्रम में अचानक बस अनियंत्रित हो गई और कमलेश उरांव को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गई। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की स...