आरा, मार्च 6 -- -इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में शुक्रवार की शाम तोड़ा दम -सहार थाना क्षेत्र के सहार गांव निवासी बेटी के घर झुलसी थी महिला आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के सहार गांव में बोरसी से आग तापने के दौरान झुलसी महिला की तीन महीने बाद मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृत महिला सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव निवासी मो. मुस्तफा अंसारी की 55 वर्षीया पत्नी नाजो खातून थीं। मुस्तफा अंसारी ने बताया कि करीब तीन माह पहले ठंड के मौसम में उनकी पत्नी अपनी बेटी परवीन के ससुराल सहार गांव गयी थी। वहां वह बोरसी से आग तापने के दौरान झुलस गई थी। उसके बाद इलाज के लिए उन्हें अरवल सदर अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के बाद उसकी बेटी उसे अपने घर लेकर आ गयी थी। इसी बीच उसकी तबीयत फिर बिगड...