खगडि़या, दिसम्बर 23 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत में अवस्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में लगातार कई दिनों से ताला लटका रहता है। जिससे स्थानीय मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बोरना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नासीर इकबाल ने बताया कि बोरना का उपस्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पिछले कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इलाज कराने मरीज जब स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं तो केंद्र बंद देख निराश होकर वापस लौट जाते हैं। सोमवार को भी स्वास्थ्य केंद्र पर मुखिया प्रतिनिधि अपने कई ग्रामीणों के साथ स्वस्थ्य केंद्र पहुंचे तो दर्जनों मरीज अस्पताल खुलने का इंतजार कर रहे थे। मरीजों ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र खुलने का कोई निर्धारित समय एवं दिन नही है। जब मन हुआ स्वास्थ्यकर्मी केंद्र पहुंचते हैं। बताय...