जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- जमशेदपुर। बोनस समझौता के बाद यूनियन परिसर में पहले की तरह इस बार उत्साह नजर नहीं आया। अध्यक्ष के समर्थकों ने माला और बैंड-बाजे की तैयारी की थी। विपक्षी नेता अरविंद पांडेय ने इसपर कटाRs.क्ष किया। यूनियन नेताओं के पहुंचने पर करीब पांच मिनट तक बैंड बजा, लेकिन स्वागत के दौरान भीड़ और उत्साह पहले जैसा नहीं दिखा। एनएस ग्रेड के कई पदाधिकारी और कमेटी मेंबर समारोह से अलग रहे। इस बदले माहौल को दिसंबर में होने वाले प्रस्तावित यूनियन चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। यही नहीं, जून में हुए ग्रेड रिवीजन को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी अब भी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- जेबीसीसीआई गठन के लिए कोयला मंत्रालय को पत्र लिखेगी कोल इंडिया कंपनी से लेकर यूनियन परिसर तक कर्मचारी कई बार इस समझौते पर असहमति जता चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...