जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में हुए बोनस समझौते की खुशी में प्लांट स्थित पेंट एंड ट्रिम फैक्ट्री में अभिनंदन समारोह आयोजित कर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों को विशाल गजमाला, फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही फैक्ट्री हेड सह जीएम किरण नरेंद्र और ईआर पदाधिकारी विकास सिंह का भी स्वागत हुआ।महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि बोनस समझौते से करीब आठ हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों और यूनियन की एकजुटता से प्रबंधन के समक्ष कर्मचारियों की बातें मजबूती से रखी जाती हैं। यह भी पढ़ें- बेहतर बोनस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का सम्मान इस बार स्थायी नियोजन के बजाय रोजगार का नया रास्ता तैयार किया गया है। पिछले...