धनबाद, अक्टूबर 5 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की बैठक के बाद रविवार को धनबाद पहुंचे बीएमएस के कोल प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी का धनबाद स्टेशन पर बीएमएस नेताओं ने स्वागत किया। मौके पर रेड्डी ने कहा कि मुनाफा कम होने का हवाला देकर कोल इंडिया प्रबंधन इस बार बोनस की राशि बढ़ाने के पक्ष में नहीं था। कई दौर की बातचीत के बाद प्रबंधन को 1,10,250 रुपये देने पर बाध्य किया गया। शनिवार को कोलकाता में कोल इंडिया प्रबंधन के साथ कोल कर्मियों के दुर्गापूजा पर मिलने वाला पीएलआरएस पर एपेक्स जेसीसी की बैठक में के लक्ष्मा रेड्डी शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- कोयला कर्मियों को 1,10,250 रुपये बोनस की सौगात कर्मियों के 15 अक्तूबर तक उनके बैंक खाते में भुगतान हो जाएगा। रेड्डी रविवार को धनबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे और सोमवार को बीएमएस नेता...