नई दिल्ली, फरवरी 20 -- लखनऊ के कृष्णानगर में मानवता को शर्मसार करने और दबंगई की एक और घटना सामने आई है, जिसने रोंगटे खड़े कर दिए। यहां एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक युवक को टक्कर मारी और फिर उसे बोनट पर लादकर करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाया। अंत में जब युवक सड़क पर गिरा, तो बेरहम चालक उसे कुचलते हुए फरार हो गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है। मूल रूप से बदायूं के निजामपुर निवासी विमल पाल (35) लखनऊ के बरिगवां में किराए पर रहकर एलडीए कॉलोनी स्थित पराग डेयरी के पास लाई-चना का ठेला लगाते थे। रात के समय जब वे अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी कानपुर रोड पर पीछे से आई एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विमल उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। प्रत्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.