सीतामढ़ी, जून 17 -- बाजपट्टी। बाजपट्टी प्रखंड की बनगांव पंचायत स्थित प्रसिद्ध बोधायन मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं, स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और परिसर स्थित पोखर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा समग्र रखरखाव की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को मंदिर...