गया, अप्रैल 12 -- बोधगया थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पच्छट्टी पुल मोड़ के पास से विदेशी शराब की खेप के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने शराब लदी एक कार भी जब्त की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड से बोधगया के रास्ते गया शहर की ओर शराब ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद गश्ती दल की मदद से मोहनपुर से बोधगया की दिशा में आ रही संदिग्ध कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में अलग-अलग कार्टन में छिपाकर रखी गयी विभिन्न ब्रांड की केन बियर और विदेशी शराब बरामद की गयी। पुलिस ने मौके से कार चला रहे मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा 66.280 लीटर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ न...