गया, अप्रैल 14 -- बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन की बोधगया इकाई के आवाह्न पर मंगलवार से बोधगया नगर परिषद के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण नगर परिषद के सभी 33 वार्डों में साफ-सफाई का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। जिससे शहर में गंदगी फैलने लगी है। हड़ताल की शुरुआत चिल्ड्रन पार्क के समीप स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय के बाहर सफाईकर्मियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। फेडरेशन के महामंत्री संजीत सिंह ने कहा कि दैनिक कर्मियों की सेवा स्थायी करने, केंद्र द्वारा संशोधित न्यूनतम वेतनमान लागू करने, स्थायी कर्मियों को सातवां वेतनमान देने, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान करने, बिना जांच के जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर वेतन रोकने जैसी कार्रवाई प...