गया, जून 9 -- लोक समिति, मजदूर-किसान समिति एवं जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बोधगया के सिलौंजा स्थित लॉर्ड बुद्धा होम फॉर चिल्ड्रेन सभागार में "वर्तमान संदर्भ में संपूर्ण क्रांति की प्रासंगिकता" विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ती आर्थिक विषमता जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से सामाजिक बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता प्रो. नायक ने कहा कि 1974 के आंदोलन की तुलना में वर्तमान परिस्थितियां अधिक चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है तथा किसान और मजदूर लगातार संकट का सामना कर रहे हैं।

सामाजिक समानता और महिला अधिकार परिचर्चा में उपेंद्र सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के शहरीकरण की योजना...