गया, दिसम्बर 15 -- विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल बोधगया का इन दिनों पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। भारत के विभिन्न राज्यों के साथ करीब 25 से अधिक देशों से आए हजारों बौद्ध श्रद्धालु प्रतिदिन महाबोधि मंदिर और आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। लेकिन, धार्मिक आस्था और पर्यटन के इस माहौल के बीच सड़कों पर बढ़ती भिक्षावृत्ति चिंताजनक है। बोधगया में भिक्षुकों की संख्या इतनी बढ़ चुकी है कि बीटीएमसी कार्यालय, बिरला धर्मशाला रोड, कालचक्र मैदान परिसर, बीटीएमसी गोलंबर से बैंक ऑफ इंडिया मोड़ तक हर दिन सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग खुल्लेआम भिक्षा मांगते रहते हैं। स्थिति यह हो गयी है कि कई भिक्षुक विदेशी पर्यटकों से जबरन पैसे की मांग करने लगे हैं। कई बार पर्यटकों को उनके उत्पात से बचने के लिए दौड़कर भागना पड़ता है, जिससे विदेशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.