गया, अप्रैल 5 -- बोधगया में काली मंदिर के समीप रविवार को भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत बोधगया नगर मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी और बोधगया विधानसभा प्रभारी आशुतोष कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, पार्टी की वैचारिक पृष्ठभूमि, नमो एप व सरल एप के उपयोग तथा बूथ प्रबंधन की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी गयी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाना ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार गुप्ता, डॉ. राधाकृष्ण मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष करुणा सिंह, कृष्णनंदन पासवान, सोनू चंद्रवंशी, सुखदेव ...