गया, मई 22 -- डोभी-पटना फोरलेन सड़क पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जिंदापुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम सड़क पार कर घर लौट रहे रिटायर्ड प्रोफेसर को एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पहचान जिंदापुर गांव निवासी 67 वर्षीय प्रो. रामस्वरूप यादव के रूप में हुई है। वह पटना स्थित रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज (आरकेडी कॉलेज) से पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए थे। बताया गया कि शुक्रवार की शाम वह मगध विश्वविद्यालय मुख्य द्वार की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जिंदापुर यूटर्न के समीप डोभी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रो. यादव सड...