गया, मई 30 -- बोधगया में बीटीएमसी गोलंबर के समीप शनिवार की अहले सुबह पुलिस के दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही घायल हो गयी। घायल सिपाही बेगूसराय की रहने वाली पूजा कुमारी है। उसे तत्काल इलाज के लिए बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोधगया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गयी।

घटनास्थल पर अफरातफरी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोधगया थाने का सूमो गोल्ड वाहन बीटीएमसी कार्यालय की ओर से एसबीआई मोड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वाहन का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित सूमो गोल्ड सड़क किनारे खड़ी पुलिस की 407 गाड़ी से जा टकराई। कुछ देर के लिए वहां पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी। घटना के समय सड़क पर आवाजाही काफी कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया...