गया, दिसम्बर 30 -- बोधगया स्थित ऐतिहासिक जापान मंदिर इंडोसान निप्पोनजी में नववर्ष के आगमन का स्वागत पारंपरिक जोया बेल अनुष्ठान के साथ किया जाएगा। 31 दिसंबर की मध्य रात्रि और नव वर्ष 2026 की पहली प्रहर में मंदिर प्रांगण में स्थापित विभिन्न धातुओं के मिश्रण से बने विशाल घंटा को श्रद्धालु जापानी मंत्रोच्चार के बीच बजाएंगे। यह अनुष्ठान विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना के साथ आयोजित होता है। कोरोना काल से पूर्व यह आयोजन नियमित रूप से आयोजित किया जाता रहा है। अब पांच वर्षों बाद फिर से इसकी शुरुआत की जा रही है। इस वर्ष का कार्यक्रम जापान के प्राचीन नारा शहर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर तोदाईजी मंदिर के प्रमुख पुजारी किताकावारा कोकेई सेंसेई के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। बोधगया जापानी मंदिर के स्थानीय पुजारी योहेई सुगिहारा अनुष्ठान का सं...