गया, दिसम्बर 28 -- बोधगया में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है। इसी बीच रविवार की देर शाम बोधगया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने शहर के दोनों आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर वहां रह रहे असहाय और जरूरतमंद लोगों का हालचाल जाना। फिलहाल बिरला धर्मशाला के पास बने आश्रय स्थल में 20 लोग और शाक्य मुनि कॉलेज के पास स्थित आश्रय स्थल में 24 लोग शरण लिए हुए हैं। नगर परिषद की ओर से सभी के लिए चौकी, गद्दा, कंबल और मच्छरदानी की समुचित व्यवस्था की गयी है। वहीं बाहर में ठंड से बचाव के लिए अलाव भी जलाया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न इलाकों में जलाए जा रहे अलाव स्थलों का भी जायजा लिया। बताया गया कि बर्मा मोड़, कालचक्र मैदान, नोडवन, दोमुहान, गांधी चौक सहित कुल 35 चिन्हित स्थलों पर प्रतिदिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.