बोधगया में ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में महिलाएं समेत 24 नामजद
गया, मई 22 -- बोधगया के रामपुर गांव में मोबाइल विवाद के बाद ई-रिक्शा चालक उपेन्द्र यादव की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस को जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगा है, जिसके आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक की पत्नी रेखा देवी के बयान पर महादलित टोला के 24 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपितों में कई महिलाएं भी शामिल है। पुलिस फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। गुरुवार की दोपहर उपेन्द्र यादव का शव रामपुर गांव स्थित महादलित टोला के पास आहर के पिंड पर फेंका हुआ मिला था। शव पर गंभीर चोट का कई निशान था। साथ ही शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह झुलसा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गयी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.