गया, जून 1 -- बोधगया प्रखंड के ईलरा प्लस टू उच्च विद्यालय तक जाने वाली सड़क नहीं होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार ने जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर को पत्र लिखकर विद्यालय तक सड़क निर्माण कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी है। मुखिया ने बताया कि करीब दो माह पूर्व डीएम को पत्र देकर विद्यालय तक पहुंचने वाली जर्जर एवं कच्ची सड़क की समस्या से अवगत कराया गया था। खराब सड़क के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा विद्यालय पहुंचना जोखिमभरा बन जाता है। उन्होंने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बच्चों की नियमित उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। जिला प्रशासन से ...