गया, अगस्त 20 -- एसोसिएशन ऑफ बुद्धिस्ट टूर ऑपरेटर्स (एबीटीओ) की ओर से बोधगया में आयोजित तीन दिवसीय फेम ट्रिप गुरुवार को संपन्न हो गया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब 50 टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल पार्टनर्स ने भाग लिया। प्रतिभागियों को बोधगया, गया, राजगीर और नालंदा के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बिहार को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करना और यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ाना है। आगामी पितृपक्ष मेला को देखते हुए इस फेम ट्रिप को खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके माध्यम से ट्रैवल पार्टनर्स को गया-बोधगया की धार्मिक महत्ता, पर्यटन स्थलों, होटल सुविधाओं और स्थानीय पर्यटन की संभावनाओं से अवगत कराया गया, ताकि वे अपने-अपने राज्यों से अधिक पर्यटकों को बिहार आने के लिए ...