बोधगया में अनियंत्रित ट्रक के धक्के से आइसक्रीम विक्रेता की मौत
गया, मई 23 -- बोधगया थाना क्षेत्र के लोहरा-चपरी गांव के समीप शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आइसक्रीम विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गयी। संतोष सिंह जानी बिगहा गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह (55) ठेले पर आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह रोज की तरह शनिवार की देर शाम आसपास के गांवों में आइसक्रीम बेचकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लोहरा-चपरी गांव के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर बंधुआ गुमटी की ओर फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि रात होने के कारण दुर्घटना की जानकारी कुछ देर बाद मिली। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बोधगया थाने की पुलिस व मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। उनकी मौत से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.