गया, मई 30 -- बोधगया मठ स्थित श्री शंकराचार्य मठ पुस्तकालय में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों ने बिहार पुलिस और अग्निवीर जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शनिवार को बोधगया मठ परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सफल अभ्यर्थियों को शॉल और पदक देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- 22 वर्षों से युवाओं के सपनों को दे रही नई उड़ान, दून डिफेंस एकेडमी बना सफलता का प्रतीकसम्मान समारोह समारोह को संबोधित करते हुए पूज्य स्वामी सत्यानंद गिरी जी महाराज ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी की सफलता परिवार और समाज के लिए गर्व का विषय होने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका ह...