बोधगया प्रमुख ने चेरकी उच्च बुनियादी विद्याल में एमडीएम में गड़बड़ी का लगाया आरोप
गया, मई 13 -- बोधगया प्रखंड के चेरकी उच्च बुनियादी विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रमुख गुड़िया देवी ने बुधवार को डीएम शशांक शुभंकर को पत्र लिखकर विद्यालय में बच्चों को घटिया एवं कीड़ायुक्त भोजन परोसने का आरोप लगाया। आवेदन में कहा गया है कि 30 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान कई बच्चों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी। प्रमुख ने आरोप लगाया कि भोजन में साफ-सफाई का अभाव है और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने मामले की तत्काल जांच कर संबंधित एनजीओ पर कार्रवाई करने तथा एमडीएम संचालन की जिम्मेदारी किसी अन्य संस्था या विद्यालय प्रबंधन को सौंपने की मांग की है। (बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.