गया, मई 8 -- गया पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दोहारी टोला मुबारकचक का रहने वाला राजू कुमार है। हत्या के एक चर्चित मामले में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के मार्गदर्शन एवं बोधगया एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी शाखा और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजू कुमार घुघड़ीटांड़ बाइपास के पास देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।ब...