बोधगया पुलिस ने दो फरार आरोपियों को भेजा जेल
गया, जुलाई 27 -- बोधगया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास के अलग-अलग मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई है। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मामले में मोचारिम गांव का रहने वाला नवल किशोर उर्फ नवल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी ओर जानलेवा हमला के मामले में हरली खुर्द गांव का रहने वाला नागेन्द्र कुमार है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुराना कांड दर्ज था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.