गया, दिसम्बर 16 -- बोधगया नगर परिषद कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जब बकरौर गांव के 25 महादलित बच्चों ने अपने अधिकारों, शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और गांव की मूलभूत जरूरतों को लेकर नगर परिषद की सभापति ललिता देवी एवं कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता से सीधा संवाद किया। बच्चों ने बेझिझक पढ़ाई में आने वाली दिक्कतों, संसाधनों की कमी और नियमित शिक्षा में बाधाओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। ये सभी बच्चे नव भारत जागृति केंद्र, सिलौंजा संस्था के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। संस्था बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ उनके अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी लगातार जागरूक कर रही है। संवाद के दौरान बच्चों ने स्कूलों में सुविधाओं की कमी, पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री और सहयोग की जरूरत पर भी ध्यान दिलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.