गया, फरवरी 7 -- बोधगया में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से सौ सदस्यीय जापानी शिष्टमंडल ने मुलाकात की। जापान में क्योतो शहर की सबसे प्राचीन बौद्ध मॉनेस्ट्री के मुख्य पुजारी इजेन ओनिसी के नेतृत्व में आये जापानी शिष्टमंडल का बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। मुलाकात दौरान जापानी प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष को खादा पहनाकर और स्मृति-चिह्न भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार की मंशा है कि आने वाले समय में बोधगया जापान के क्योतो शहर जैसा सुव्यवस्थित और आध्यात्मिक शहर के रूप में विकसित हो। उन्होंने भारत और जापान के बीच मजबूत मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए आशा जताया कि भविष्य में जापान से और अधिक श्रद्धालु भगवान बुद्ध के दर्शन को बोधगया आएंगे। डॉ. प्रेम कुमार ने महाबोधि कॉरिडोर योजना का जिक्र करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.