गया, मार्च 9 -- गर्मी के मौसम में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए बोधगया नगर परिषद प्रशासन ने अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नगर परिषद क्षेत्र के सभी 33 वार्डों में जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की पहचान और उसकी मरम्मत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके लिए नगर परिषद स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी और समस्याओं के त्वरित समाधान की जिम्मेदारी संभालेगी। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी का रिसाव और बर्बादी की समस्या सामने आती है। जिससे जलापूर्ति प्रभावित होती है। इसे देखते हुए सभी वार्डों के सुपरवाइजर को अपने-अपने क्षेत्र में सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया ...